
उरई । जालौन औरैया फोरलेन के लिए सड़क की नापजोख में हो रही मनमानी से मदारीपुर में दुकानदार और ग्रामीण भड़क गए । उन्होने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी से नाप सही से कराने की माँग की । धमकी दी गई है कि ऐसा न होने पर दुकानदार और ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे ।
दुकानदार बेनीप्रसाद स्वर्णकार , मुरलीधर त्रिपाठी , अशोक सोनी, रवि शंकर दीक्षित , कौशल मिश्रा ,सुनील श्रीवास्तव , श्याम प्रकाश , राम कुमार दीक्षित ,देवेन्द्र मिश्रा , राजू गुप्ता , लल्ला तिवारी प्रधान , राजेश सोनी , राजेन्द्र आदि लोगों ने बताया कि नाप में जे ई दुष्टता कर रहा है । चिन्ह लगाने के बाद बदल देता है । इस पर कार्रवाई होनी चाहिये ।




Leave a comment