उरई। आटा स्टेशन के पास गुरुवार को रेल लाइन पर कार्य चलने की वजह से झांसी –कानपुर सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन कई घंटे ठप्प रहा ।

 

आटा क्रासिंग से स्टेशन के आउटर सिग्नल तक जर्जर पटरियों को उखाड़ कर नई पटरियाँ बिछाने  के लिए आज चले कार्य की वजह से झांसी –कानपुर सेक्शन पर दिन भर कार्य बाधित रहा । कई घंटे इस दौरान ट्रेनों का संचालन ठप्प कर दिया गया था । रेलवे के सूत्रों ने बताया कि कार्य पूरा न होने तक उक्त ट्रैक पर ट्रेनें धीमी गति से निकाली जाएँगी । कार्य के दौरान सैंकड़ों की संख्या में मजदूर जुटे रहे । शांति व्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर आर पी एफ़ के दस्ते तैनात किए गए हैं । उधर उरई स्टेशन के पास भी आज रात बेरी वाले बाबा का उर्स होने के कारण ट्रेनों का संचालन धीमा रखने के निर्देश जारी किए गए हैं ।

Leave a comment