
माधौगढ़-उरई । थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह की अध्यक्षता में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें थानाध्यक्ष ने कहा कि त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाये । किसी प्रकार के अनैतिक कार्य को न करे ।
प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानो व सभ्रांत नागरिकों से अपील की कि थाना क्षेत्र में कहीं भी जुआ खेला जा रहा हो तत्काल सूचित करें । पुलिस सदैव आपकी मदद के लिए तैयार है । कानून से खिलवाड़ करने वालो के साथ सख्ती से निपटा जाएगा । अफवाहों से बचें । पटाखे रात्रि 10 बजे के बाद न चलाये। जुआ व शराब के लिए संरक्षण देने वाले भी कार्यवाही के लिए तैयार रहें । चौकी इंचार्ज बंगरा परमेन्द्र सिंह , का. राज कुमार लावनियाँ, ग्राम प्रधान सुनील दुबे मिझौना, संदीप तिवारी बंगरा , राज बहादुर सिंह सिरसा दो गढ़ी , धर्मेन्द्र सिंह अकबरपुरा, विजय सिंह दोहरे गढ़ा , रजनीश जमरेही अब्बल , हाकिम सिंह बिरिया आदि उपस्थित रहे ।




Leave a comment