माधौगढ़-उरई । पुलिस ने ऊंचा मोड़ पर फोर्स के साथ बाइक और चार पहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों  से 1500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूल किया।

थाना फोर्स ने एसआई योगेंद्र शर्मा,शरद यादव के नेतृत्व में ऊंचा मोड़ पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे हेलमेट,सीट वेल्ट और वाहनों के कागजातों को चेक किया गया। नियमों को ताक पर रख वाहन चलाने वालों  से पुलिस ने 1500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूल किया। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Leave a comment