जालौन-उरई  । त्यौहार के नजदीक आते ही जैसे जैसे भारी खरीदारी हो रही है वैसे ही मिलावटखोर भी तेजी पकड़ रहे हैं ।

बाजार में इस समय मिठाइयों आदि  खाद्य पदार्थों की जमकर खरीदारी की जा रही है। दूसरी ओर मिठाई,सरसों का तेल, डालडा, घी ,बेसन, रिफाइंड,दाल समेत सभी खाद्य पदार्थो की जमकर मिलावट हो रही है जिसके कारण मिलावट खोर मालामाल हो रहे हैं वही उपभोक्ता राम अवतार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, आदि का कहना है कि बाजार में दुकानदार दाम कमा रहे हैं  । ग्राहक लुटने को मजबूर है वहीं खाद्य विभाग जानबूझकर अनजान बना हुआ है । अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं।

Leave a comment