जालौन-उरई । दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में हो रही है जमकर खरीदारी के कारण लोगों की भारी भीड़ होने से घंटों लोग जाम में फंसे हुए हैं । पैदल लोगों का निकलना दूभर।
दीपावली त्यौहार को देखते हुए नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र से लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं । बाजार में भी दुकानदारों ने तख़्त डालकर सड़क जाम कर अपनी दुकानें सजा ली है जिससे जगह कम होने के कारण जाम लगने की मुसीबत आ रही है । लोग अपने घर के लिए कलई, चूना ,पेन्ट, तथा तमाम तरह के घरेलू स्मार्ट सामान खरीदने में लगे हुए हैं जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है तथा लोगों को पैदल चलना दूभर हो गया है ।




Leave a comment