
उरई। लोकसभा चुनाव के पहले जिले में अपनी किलेबंदी मजबूत करते हुए बसपा ने आधा दर्जन दिग्गज नेताओं की पार्टी में वापसी का ऐलान किया । इनमें 3 पूर्व विधायक , एक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शामिल हैं । समय-समय पर इन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था ।
कालपी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने सोमवार को पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा , छोटे सिंह चौहान और अजय पंकज , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय चौधरी , गत स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत कर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले अवधेश निरंजन और पाल समाज के कद्दावर नेता छुन्ना पाल को पार्टी में फिर से शामिल करने की घोषणा की ।
इस अवसर पर बसपा के बुंदेलखंड सहप्रभारी जितेंद्र आर्या , जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी , पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी , पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि , मूलशरण कुशवाहा , अल्ताफ़ खान , इसरार , राजू मछलीवाले , जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र हरौली , पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल और बृजेश जाटव आदि उपस्थित थे ।




Leave a comment