
उरई । रामपुरा में नगर पंचायत द्वारा रविवार को गोशाला का शुभारंभ कर दिया गया । प्रारंभ में गोशाला में 250 गायों के आश्रय की व्ववस्था की गई है । इसके बाद गायों की संख्या बढ़ाई जायेगी ।
रामपुरा में नगर पंचायत द्वारा बहुप्रतीक्षित गोशाला आज से शुरू हो गई जिससे कस्बा और क्षेत्र की धर्मप्राण जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर आवारा गायें गोशाला में आ जाती हैं तो फिर कोई गाय उसके मालिक को वापस नहीं की जायेगी । इस कारण गोपालक पहले से ही गोमाता को बेसहारा छोड़ने से बाज आयें ।




Leave a comment