कालपी-उरई । विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान ने बताया कि 10 हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली का कनेक्शन विच्छेद करने के लिए विभाग के द्वारा दो माह का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने चेताया कि बकायेदारी जमा न होने तक कटे विद्युत कनेक्शन पर दोबारा बिजली का उपयोग न करें। बिजली चोरी करने वालों के कनेक्शन चेक करके मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कालपी के उपखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी को रोकने व पकड़ने के लिए अवर अभियंताओं की अगुवाई में तीन टीमों का गठन किया गया है। एसडीओ के अनुसार 2 महीने की बकाया वसूली अभियान एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिलों की गुणवत्ता बढ़ाते हुये टर्नअप बढ़ाने के लिए एक नबम्बर से अभियान शुरू कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में 10 हजार से अधिक के 6 लाख 15 हजार 901 बकायेदार है। जिन्होंने एक अप्रैल 2018 से अभी तक अपने बिलों की अदायगी नहीं की है।
उन्होंने बताया कि माह नवंबर एवं दिसंबर 2018 में मोटर रीडिंग आधारित बिलो की शत-प्रतिशत वसूली की जायेगी । उन्होंने कहा कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए अपने-अपने बिलो को समय से जमा कर दें।




Leave a comment