
उरई । गांधी इंटर कालेज के सभागार में रविवार को राज्य ललित कला अकादमी द्वारा बापू के संग कला के रंग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । जिले भर के 165 छात्रों ने इसमें भाग लिया । उन्होने अपनी तूलिका से एक से एक अद्भुत पेन्टिंग के जरिये गांधी जी के विभिन्न कार्यों को दिखाया । प्रतियोगिता के संयोजक रोहित विनायक के अनुसार इसमें सर्वोत्कृष्ट पेन्टिंग रचने वाले छात्र प्रदेशीय प्रतियोगिता में भेजे जाएँगे । इसके बाद पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ पायी जाने वाली 10 कलाकृतियों के चित्रकारों को 10-10 हजार रुपए पुरस्कार दिया जायेगा ।
इसमें प्रथम स्थान के लिए 8वीं कक्षा के छात्र अल्तमश खान , द्वितीय पुरस्कार 12 वीं की छात्रा रुचि विश्वकर्मा और 11 वीं के निखिल दीक्षित को तृतीय स्थान के लिए नवाजा गया । सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में अंशिका अग्रवाल , श्वेता वर्मा , भूमि गुप्ता रहीं । कार्यक्रम का उदघाटन अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल मौजूद रहे ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेन्द्रचंद्र गुप्ता , चन्दन अग्रवाल , मनीषा अग्रवाल , रूपाली श्रीवास्तव रहे । संचालन हिमांशु श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ रवि शंकर अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर आदर्श मिश्रा , सुधीर पांचाल , मनमोहन पांचाल , सोलानी पाठक ,श्रेया गुप्ता , श्रुति गुप्ता , नेहा वर्मा , प्रदीप वर्मा , केके सोनी , ज़ुबैर खान ओमकार ठाकुर , रोहित त्रिपाठी , आनंद गुप्ता , बृज नन्दन सेंगर , सीताराम प्रजापति , रामजी गुर्जर ,प्रताप सिंह , कौशलकिशोर गुप्ता , सार्थक श्रीवास्तव , सारिका आनंद , विनीता पाण्डेय आदि मौजूद रहे ।




Leave a comment