
उरई । डॉ दिनेशचंद्र द्विवेदी की स्मृति में सन 2014 से आयोजित हो रही बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें इस बार पहले तीन स्थानों में दो पर लड़कियों का कब्जा रहा । प्रखर बुद्धि पुरस्कार भी छात्रा के हिस्से में गया । यह पुरस्कार सुबी राजपूत को मिलेगा ।
बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता 7 अक्टूबर को चार केंद्रों पर आयोजित हुई थी । घोषित किए गए परिणामों में अर्पित तिवारी ने 150 अंकों में 82 अंक प्राप्त कर पहला स्थान बनाया जबकि दूसरा स्थान दिव्या पाण्डेय (79) और तीसरा स्थान पूजा वर्मा (77) को मिला । सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में हैं – अनिरुद्ध , सत्यम तिवारी , रानी यादव , प्रतीक्षा सेंगर, अभय कुमार , वीर सिंह , दीपाली त्रिपाठी , अंकित पाल ,अनुज प्रताप भदौरिया और आर्यन गुप्ता ।


प्रेरणा पुरस्कार मिला है –ज्योति देवी, अंशुल शर्मा , धर्मवीर भदौरिया , शुचिता सिंह , जया देवी , काजोल सेंगर , ऋतु यादव , अनुराधा सेंगर , रूपल चौहान , नितीश पाल , जयंती चौहान , नित्या गौतम , दृष्टि चौहान , सिम्मी त्रिपाठी , शिवा तिवारी , स्वाति मिश्रा , निहारिका यादव , प्रियंका जोधावत, प्रतिमा देवी व कपिल भदौरिया । जबकि इस वर्ष का प्रखर बुद्धि पुरस्कार रसकेन्द्री देवी महाविद्यालय की टापर सुबी राजपूत को मिलेगा ।

प्रतियोगिता अगले वर्ष से दो वर्गों में सम्पन्न होगी । प्रखर बुद्धि पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम चच्चू और सचिव डॉ अंकुर शुक्ला ने बताया कि पुरस्कार समारोह 15 नवम्बर को रसकेन्द्री महाविद्यालय में आयोजित होगा ।




Leave a comment