कोंच-उरई । कस्बे के नया पटेल नगर इलाके में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने मोहल्ले में ही रहने बाले दंपत्ति की पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक नया पटेलनगर निवासी महिला गुड्डी पत्नी मायाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह तथा उसका पति घर के दरबाजे पर बैठे थे तभी धर्मेन्द्र, बोसे पुत्रगण जसवंत, जसवंत, रेखा पत्नी संजय, विनीता पुत्री जसवंत आये और गाली गलौज करते हुये लाठी डंडों से उसकी तथा उसके पति की पिटाई कर दी।




Leave a comment