उरई । सोमवार को देर शाम जोल्हूपुर महेबा रोड पर सड़क के ढलान पर जे एस ए टैक्सी से बुलेरो टकरा गई जिसके कारण बुलेरो चालक बैरई निवासी पिंटू सिंह ( 36 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे हालत संगीन होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
एक अन्य दुर्घटना में कदौरा चतेला मार्ग पर चतेला के पास आटो टायर पंचर हो जाने के कारण अनियंत्रित हो कर पलट गया जिससे एक दर्जन सवारियाँ घायल हो गयीं । यूपी हंड्रेड ने मौके पर पहुँच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चतेला में भर्ती कराया जहाँ से 2 लोगों को हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
उधर उरई में कोंच रोड पर अपने खेत से पंम्पिंग सेट घसीट कर ले जा रही महिला को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया और रफूचक्कर हो गया ।




Leave a comment