
उरई। कस्बा कुठौंद में सोमवार की रात किराने की दुकान में घात लगा कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए । स्थानीय पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली को ले कर व्यापारियों में रोष गहराने लगा है ।
कस्बा कुठौंद में बीती रात मुख्य बाजार स्थित सर्वेश शुक्ला की किराने की दुकान में चोर शटर का ताला तोड़ कर घुस गए और चीनी , सरसों का तेल ,साबुन आदि सामान उठा कर दुकानदार को हजारों की चपत लगा गए । सुबह सर्वेश शुक्ला को जब लोगों से दुकान में चोरी हो जाने की खबर मिली तो बदहवास हो कर दुकान पर पहुँचे । घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है ।
कस्बे के दुकानदारों ने बताया कि पुलिस दीपावली के त्यौहार के कारण सिर्फ जुआ पकड़ने में मशरूफ़ है क्योंकि मुचलके पर जुआरियों को छोड़ने में मोटी वसूली हो जाती है । गश्त आदि पुलिसिंग के मूल मोर्चों पर लापरवाही की वजह से क्षेत्र में अराजक तत्व तेजी से सिर उठाने लगे हैं जिससे चोरी जैसी वारदातों में तेजी आने का अंदेशा जाहिर किया जाने लगा है ।




Leave a comment