
उरई । समाज में भाईचारा , सदभाव और सामूहिक उमंग का संदेश देने के लिए समाजसेवियों ने अपने ढंग की अलग पहल की । मंगलवार को दीपावली के एक दिन पहले साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था पहचान , अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने जाने माने समाजसेवी युसुफ अंसारी के साथ लहरिया पुरवा, बघौरा और नया रामनगर में गरीब परिवारों के बीच दीपक और मिठाई वितरण कर त्यौहार की खुशियाँ साझा कीं ।
इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय सचिव पं विशम्भर नारायण तिवारी एवं समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि धर्म,जाति को भूल कर गरीबों को गले लगा कर उनके दर्द को बाँटकर खुशियां देना सबसे बड़ा कर्म हैं । पं सचिन दीक्षित सरसई ने कहा कि हम अब किसी भी राजनैतिक दल की कठपुतली नही बनेंगे बल्कि हम अब से आपसी सौहार्द तथा देश मे अमन शांति कायम रखने का संकल्प लेते हैं। यूसुफ अंसारी व विशम्भर नारायण तिवारी ने कहा कि जाति, धर्म से हट कर केवल गरीबों और अमीरों को ध्यान में रखकर आरक्षण केवल गरीबों को मिलना चाहिए । चाहे वह किसी भी धर्म, जाति का क्यों न हो उसे उसका हक मिलना चाहिए।
इस मौके पर परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पं अपूर्व मिश्रा, सौरभ दीक्षित, राज शुक्ला, हर्षित दीक्षित, शिवम पाठक ,शिवम दुबे सिहारी, इसके अलावा समाजसेवी एवं संस्था के उपाध्यक्ष यूसुफ अंसारी के सहयोग में प्रमुख रूप से पहचान संस्था के पदाधिकारी शफीकुर्रहमान जिला अध्यक्ष,गिरधर खरे, विनोद गौतम, कृपालु, पवन लालू ,पवन गुप्ता, हलीम अंसारी, मुस्तकीम बाबा , नासिर अंसारी,यामीन अंसारी(ठेकेदार), आसिफ अंसारी(अलमारी वाले), आलिम अंसारी, शोएब अंसारी, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रदेश महामंत्री आई. ए. अंसारी (शब्बू भाई) आदि संयुरूप से उपस्थित रहे।




Leave a comment