उरई । माधौगढ़ में सोमवार को कुरौंती के पास 2 मोटर साइकिल आमने सामने भिड़ गयीं जिसमें एक किशोर की जान चली गई ।

माधौगढ़ में पदस्थ सहायक विकास  अधिकारीसमाज कल्याण रामाधार सिंह मोटर साइकिल से जा रहे थे । कुरौंती के पास सामने से आ रही मोटर साइकिल से  उनकी सीधी टक्कर हो गई । दुर्घटना  में रामाधार सिंह और दूसरी मोटर साइकिल पर सवार अतुल (17 वर्ष ) पुत्र गजेन्द्र दोहरे और विकास (22वर्ष ) पुत्र राजेश निवासी गण भगवानपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए । तीनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुँचाया गया जहाँ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल में पहुँचते ही अतुल को मृत घोषित कर दिया गया ।

Leave a comment