उरई । कालपी में 10 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद 294 आवेदकों को कांशीराम कालोनी के आवासों की चाबी उपलब्ध करायी गई । विधायक नरेंद्र पाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि धनतेरस के दिन यह तोहफा उनको भेंट किया जा रहा है ताकि इस बार वे कच्ची झोपड़ियों की बजाय पक्के मकानों में दीपावली के दिये जला सकें ।
मायावती सरकार ने शहरी गरीबों के लिए एतिहासिक कांसीराम आवास योजना चलाई थी। कालपी में इसकी कालोनी के लिए चयनित की गई जमीन रेलवे से विवाद के कारण अटक गई थी । इसका रास्ता साफ़ होने में लंबा समय लग गया और जब तक गरीबों को चाबी देने का मौका आया तब तक मायावती सत्ता गँवा चुकी हैं और सपा के बाद अब भाजपा काबिज हो चुकी है जिसे इसका श्रेय मिल गया है ।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह , उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला , पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम , नगर पालिका की अध्यक्ष बैकुंठीदेवी, अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।




Leave a comment