हरदोई| रेलवे विभाग की लापरवाही से आए दिन कोई ना कोई हादसा हो रहा है लेकिन जिम्मेदारों को इन हादसों से कोई भी सबक नहीं मिल रहा है ।ऐसा ही एक और ताजा घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे हुई है ।जिसमें रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे चार रेल कर्मियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई सूत्रों की मानें तो हादसे के पीछे ट्रेन के ड्राइवर और सिग्नल मैन की लापरवाही बताई जा रही है।
पूरा मामला हरदोई जिले के संडीला रेलवे स्टेशन और उमरताली स्टेशन के बीच का है जहां पर रेलवे के ही कर्मचारी ट्रैक मरम्मत का काम कर रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ ही क्षणों में उनकी मौत आने वाली है सभी कर्मचारी मरम्मत के कार्य में लगे हुए थे कि तभी अपलाइन से आने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस तेज रफ्तार से मौत बन कर उसी ट्रैक से गुजर गई ।जिसकी चपेट में आने से ट्रैक पर मरम्मत का काम कर रहे चार कर्मचारियों कौशल, राजेश, रामस्वरूप ,राजेंद्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे विभाग सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के जिम्मेदार और रेलवे पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।हालांकि रेलवे प्रशासन कोई भी सही जानकारी देने से बच रहा है।
उधर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख,और रेलवे ने 25 -25 लाख राहत कोष से देने का एलान कर दिया है।




Leave a comment