
उरई । सिरसाकलार में दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन का बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को अमूल डेरी की तरफ से दीपावली पर 234 किसानों को एक लाख 35 हजार रुपये बोनस वितरण किया गया । दमरास दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन अमूल डेरी ने एक साल में 47 लाख रुपये का व्यवसाय किसानों से किया जिसमें अमूल डेरी के सभी खर्चो को निकलकर दिवाली बोनस बाटा गया ।
नायब तहसीलदार भान सिंह यादव ने बोनस वितरण किया । इस अवसर पर अमूल डेरी के विशेष अधिकारी दास तिवारी ने कहा सफलता की पहली कुँजी धैर्य है । उन्होने कहा कि से अधिक पशुपालन से ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन करके किसान अपनी आय को दो गुनी करें ।
दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन के सचिव राम जी दीक्षित , सबसे बड़े दुग्ध देने वाले किसान महावीर यादव , अटल चौहान, मुंनेश गुप्ता, योगेन्द्र, सतेंद्र भदौरिया, रघुराज , जितेंद्र, भगवत सिंह, सुरेन्द सिंह ,प्रवीण कुमार चौहान , लेखपाल रमेश चन्द्र पचौरी आदि मौजूद रहे ।




Leave a comment