माधौगढ़उरई । सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनी,तो हीला-हवाली करने बाले अधिकारियों के खिलाफ वेतन और नोटिस देने जैसी कार्यवाही की गईं। सालों से किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने से आमजन में समाधान दिवस कसौटी पर खरा नहीं उतर रहा था। एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुए समाधान दिवस में भूमि संरक्षण अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही हुई तो रामगंगा कमांड को भी नोटिस दिया गया है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस की कुल 75 शिकायतों में रूपनारायण पूर्व प्रधान ने खाद के गड्ढ़ों पर कब्जे की शिकायत की तो संजय गुबरेलें ने हैडपम्प सुधरवाने की बात कही। राजकुमार प्रजापति धमना ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की,खैराई की उमा देवी ने आवास की मांग की। उदोत पुरा की सुखदेवी ने बिजली के ज्यादा बिल की शिकायत की। अधिकारियों ने अधीनस्थों से समाधान दिवस की शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निपटाने के आदेश दिया। इस दौरान सीएमओ अल्पना वरतरिया,एसडीएम मनोज सागर,तहसीलदार कर्मवीर सिंह,वीडीओ आदित्य कुमार,एसडीओ सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत

-पत्रकार मोनू शर्मा ने रामेश्वर मंदिर के पास तालाब की जमीन पर स्कूल निर्माण की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए मोनू शर्मा ने बताया कि ऋषभ पब्लिक स्कूल की संचालिका ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर स्कूल का निर्माण कर लिया है।

 

वकीलों का आंदोलन जारी

एसडीएम के खिलाफ वकील अपनी जिद पर अड़े हुए हैं,एक सप्ताह से कार्यवाही की मांग को लेकर आंदोलित हैं। अधिवक्तायों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से भी मिल चुका है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि तहसील में वकीलों का एक गुट एसडीएम के पक्ष में भी लामबंद है।जिसके कारण आंदोलित वकीलों के उत्साह पर चोट लग रही है।एडीएम प्रमिल कुमार के सामने वकीलों ने जोरदार नारेबाजी की।

Leave a comment