उरई।  दीपमालिका पर्व पर सुबह हजारों भक्तों ने  कालपी में यमुना मैया में डुबकी लगा कर पूजा अर्चना करके सुख, शक्ति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की ।

बुधवार की भोर से ही कालपी में यमुना नदी के प्राचीन घाटों किला घाट, बिहारी घाट, पीला घाट, डोढ़ेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर  महिलाओं, बच्चों तथा भक्तों की कतार दिखलाई दी। भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक कालिंदी  में पवित्र स्नान करके के आरती उतार कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद  राधा माधव, पातालेश्वर, काली देवी, डोलेश्वर आदि मंदिरों में पहुंचकर दर्शन करके भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

दीपावली के त्यौहार पर टरननगंज बाजार में खरीददारों  की भारी भीड़ दिखाई दी। मिठाई, शक्कर के खिलौने, लईया तथा मूर्तियों की जमकर खरीददारी की गई। यातायात एवं शांति व्यवस्था के लिए मेन बाजार तथा पुराने राजमार्ग में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी।

Leave a comment