उरई। कालपी पुलिस ने बुधवार को दीपावली के दिन जुआ के ख़िलाफ़ अभियान तेज करते हुए अलग –अलग स्थानों से 13  जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा । सभी को चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया ।

कालपी थाना क्षेत्र के बरदौली गांव में सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुये का खेल चल रहा था जिसकी भनक पुलिस को लग गई । पुलिस ने ठिये की  घेराबंदी करके धूराम, नरेश कुमार, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, कृपा दयाल, जय नारायण, अर्जुन, दिलीप कुमार, चंद्रभान को धर दबोचा । इसी प्रकार ग्राम जोल्हूपुर में मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे लाखन सिंह, सुमित कुमार, हर्षकांत, राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया । कालपी नगर के मोहल्ला उदनपुरा में जुआ खेलते हुए सुरेश कुमार तथा अरविंद कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Leave a comment