कालपी –उरई । पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे मे चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खबर के मुताबिक सोमवार को  देर रात कोतवाली पुलिस तहसील गेट के समीप चेकिग में लगी थी थी। तभी संदिग्ध बाइक सवार गुजरा जो पुलिस को देखकर बाइक मोडकर भागने लगा। इसी बीच उपनिरीक्षक विजय दुबे ने उसे दौडाकर कुछ दूरी पर पकड लिया । गिरफ्तार किये गये आरोपी युवक सीताराम पुत्र रामकिशन निवासी देवकली पुलिस के हत्थे चढ़ गया । पुलिस ने बाइक के कागज प्रपत्र दिखाने को कहा तो वह कुछ भी नही दिखा सका । पुलिस के मुताबिक उक्त युवक चोरी की बाइक चला रहा था। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।

Leave a comment