
कालपी –उरई ।मंगलवार को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे समस्याओं को लेकर 45 प्रार्थना पत्र आए जिसमें जमीन, पुलिस तथा पानी की समस्याओं के मामलों की शिकायतें सबसे ज्यादा रहीं ।
डिप्टी एस. पी.सुवोध गौतम ने उपस्थित प्रभारी निरीक्षकों तथा थानेदारों को अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की हकीकत को देखते हुए हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्तायुक्त तरीके से समय अवधि के अंदर निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की बाजीगरी को सहन नहीं किया जायेगा। मगरौल गांव के निवासी संतोष कुमार द्विवेदी ने चकरोड तथा सरकारी जमीन मे दबंगों के द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की ।एसडीएम ने मामले की जांच करके अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिये। शारदा सिंह ने आवास के लिए अवैध वसूली की शिकायत की।
तहसीलदार सालिक राम, नायब तहसीलदार भान सिंह, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी अभिषेक सचान, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, खंड शिक्षा अधिकारियों महेश शर्मा, सर्वेश कठेरिया, कालपी कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, कदौरा के थाना प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद , चुर्खी के थानेदार बी.डी बुंदेला, आटा के उपनिरीक्षक के अलावा विभिन्न विभागों के अफसरों की मौजूदगी रही।




Leave a comment