
उरई । गोहन थाने के ईंटों गाँव में बुधवार को एक मकान में आग लग जाने से एक लाख रुपए से अधिक का गृहस्थी का सामान स्वाहा हो गया ।
ईंटों में शंकर चौधरी के घर में आज दोपहर बाद गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई जिससे पूरा घर धूँ- धूँ करके जल उठा । गाँव वाले दौड़े लेकिन उनकी मशक्कत के बावजूद घर का सारा सामान आग की लपटों के भेंट चढ़ गया । दीपावली के त्यौहार की प्रभावित परिवार की सारी खुशियाँ इस आपदा के कारण एक झटके में चकनाचूर हो गयीं ।




Leave a comment