
उरई । श्री आदर्श प्रजापति सभा ने दीपावली का पर्व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया । बुधवार को प्रजापति धर्मशाला में एकत्र आदर्श प्रजापति सभा के पदाधिकारियों और सजातीय बंधुओं ने इस अवसर पर दीपदान का अनुष्ठान करते हुए 1101 दीप जलाये जिससे सारा मंजर जगमग हो कर अनोखी छटा बिखेरेने लगा ।
इसके बाद सभी पदाधिकारी जिलाधिकारी आवास पहुँचे जहाँ उन्होने जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर को दीपावली की बधाई देने के साथ उन्हें मिट्टी की बनी गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाएँ भेंट कीं । जिलाधिकारी ने उनके सदभाव के लिए आभार जताते हुए सभी को शुभ कामनाएँ दी।





Leave a comment