उरई । जालौन कस्बे में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक के पुत्र ने उनकी हत्या की आशंका प्रकट की है । खबर आने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

जालौन के मोहल्ला तोपखाना निवासी आशाराम प्रजापति ( 75 वर्ष ) की मौत उस समय सनसनीखेज बन गई जब उनके पुत्र ने उनके अंगूठे में स्याही लगी होने के आधार पर उनकी हत्या का अंदेशा जाहिर कर डाला । पुत्र के मुताबिक उसके पिता पैतृक जमीन बेचने में लगे थे । आशंका है कि इसे ले कर उनके साथ किसी साजिश को अंजाम दिया गया हो । मामले की नजाकत को समझते हुए मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ़ होगी ।

Leave a comment