उरई । कालपी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में एक दुकान आग लगने से खाक हो गई । आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका । दुकान  मालिक ने कोतवाली में घटना की लिखित सूचना दी लेकिन इसमें किसी को आरोपित नहीं किया है ।

कालपी में सरकारी अस्पताल के बगल में दुकान बना कर शिशुपाल सिंह यादव चाय पकोड़ी बेचते हैं । बीती रात लगभग 11 बजे अचानक उनकी दुकान में आग की लपटें उठने लगीं । उन्होने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की तब तक पूरी दुकान खाक हो गई ।

Leave a comment