कोंच-उरई । आगामी 13 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही बजरिया रामलीला के लिये शुक्रवार को रामलीला स्थल पर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्वान पंडित राघवराम शास्त्री द्वारा वैदिक रीति से भूमि पूजन कराया गया जबकि यजमान के रूप में श्री नवलकिशोर रामलीला समिति के अध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। भूमि पूजन के बाद मंच निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर समिति के मंत्री हिम्मतसिंह यादव, प्रमोद नगरिया, पिंकेश शुक्ला, सुरेश यादव, चंदनसिंह यादव, सीताराम नगरिया, हरीमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment