उरई। गोहन थाना क्षेत्र में ऊमरी रोड पर 2 मोटर साइकिलें आमने सामने टकरा जाने से उन पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

शुक्रवार को गोहन थाना क्षेत्र में कासिमपुर में विपरीत दिशा से आ रही 2 मोटर साइकिलें आमने सामने भिड़ गई । इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें सतीश (25वर्ष ) पुत्र रामबाबू निवासी गोरा चिरइया को चोटें ज्यादा होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि ऋषभ गुप्ता(18 वर्ष)पुत्र अवधेश कुमार , अंकिता (25 वर्ष ) पुत्री अवधेश कुमार  और आनंद स्वसरूप (48वर्ष ) का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में किया जा रहा है ।

Leave a comment