उरई । शुक्रवार को भैया दूज का पर्व कालपी में धूमधाम एवं गरिमा  के साथ मनाया गया। इस मौके पर यमुना नदी के तट पर  आयोजित महा आरती तथा दीपदान में नगरवासियों ने शामिल होकर रंगारंग कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।

 

दीपावली गोवर्धन पूजा के उपरांत भैया दूज को घर-घर में पूजा अर्चना की गई। शाम को रामो वामो क्लब के तत्वावधान में भक्तों ने सामूहिक महाआरती कार्यक्रम में हिस्सा लेकर यमुना मैया की पूजा-अर्चना की। किले घाट में आयोजित कार्यक्रम में पातालेश्वर मंदिर, राधा माधव मंदिर तथा बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने पूजा करके दर्शन किये। सूर्य ढलते ही बिहारी घाट में उपस्थित भक्तों ने हजारों जलते हुये दीपदान यमुना नदी में प्रवाहित करके कार्यक्रम संपन्न कराया। यमुना में रंग बिरंगी रोशनी के दिये का विहंगम दृश्य दिखलाई दिया।

 

बिहारी घाट में संस्थान के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं दीपदान कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों मंत्र मुग्ध कर दिया । क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन,  उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, लालजी धवन, नफीस मास्टर, महेंद्र गौतम, राकेश, शैलेश कुमार सहित संस्थान के सदस्य एवं भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a comment