उरई । जाटव विकास महासभा की जिला और शहर इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बघौरा स्थित के एस पब्लिक स्कूल में प्रदेश अध्यक्ष राम शरण जाटव के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष बलराम जाटव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध रहें और बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन का मूल मंत्र बनायें ।

प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी .मनमोहन जाटव , विद्याराम आजाद , प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद , संचालक भोलानाथ दलित ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज में शिक्षा के लिए बढ़-चढ़ कर कार्य करें । कोई भी समाज हो  शिक्षा से ही मजबूत होता है । वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह अंडा , रमेशचंद्र, प्रिंसिपल रामनाथ सुमन ,जिलाध्यक्ष बलराम जाटव , शहर अध्यक्ष शारदा प्रसाद , प्रदेश महामंत्री संत लक्ष्मी नारायण , जिला महामंत्री माताचरन ,कालिका प्रसाद , आचार्य श्यामशरण तीतरा , डॉ अखिलेश प्रशांत ,हरदास मास्टर त्तीतरा , लालाराम खकसीस , विजय कुमार  नगर उपाध्यक्ष , शहर महामंत्री भरतलाल ,परमाई पेंटर ,राज कुमार लुहरगांव , रामचरण मुनीम , पंकज कुमार मटौलया, कौशल किशोर मास्टर ,रिटायर थानेदार सूरज कुमार , उमा शंकर , अरुण कुमार खकसीस , रामबाबू ,विद्यालय प्रबंन्धक तकदीर सिंह , सतीशचंद्र कमल, जितेंद्र कुमार, कमल सिंह , प्रीतम सिंह , राज कुमार ने भी विचार प्रकट किए ।

Leave a comment