जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआ में तीन युवकों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
शरीफन पुत्री अब्दुल सलाम निवासी ग्राम खनुआ ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गाँव के दबंगों ने जब वह अपने घर से दुकान में सामान लेने जा रही थी , रास्ते मे कटीले तार लगा दिए। जब उसने रास्ते से कटीले तार हटाने के लिए कहा तो आरोपित श्रीराम, नेपाल व रमाकांत गाली गलौच व मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।






Leave a comment