जालौन-उरई । अखिल भारतीय कायस्थ समाज द्वारा नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में भाईदूज के त्योहार के मौके पर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना विधि  विधान से की गई। इस मौके पर कायस्थ समाज के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बड़ी बखरी स्थित रमेश चन्द्र श्रीवास्तव दादा के आवास पर शुक्रवार को  भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई । इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति पर दीप जलाकर पूजा की तथा कलम दवात से पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया। दीपक श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, विनय कुमार श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष(सभासद), राहुल चित्रांश, आयुष श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष, अंजनी कुमार, सुरेश चंद्र, गिरजेश, सुरेन्द्र कुसमरा, धर्मेन्द्र, अजेय, दीपक प्रधान, वरुण, दीपू, सौरभ, महेश, आशीष, अजय, अरविंद, अंशु, सागर, सोमेंद्र, श्रवण कुमार, सक्षम, सुमित समेत कई प्रमुख स्वजातीय बंधु शामिल थे ।

Leave a comment