जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई महिला की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस पहुंची हत्यारों के करीब जल्द ही होगा खुलासा।

आठ दिन पूर्व हुई महिला रामवती की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी गई थी जिसकी पुलिस लगातार बारीकी से जांच कर रही है लेकिन पुलिस को अभी तक कुछ हाथ नही लगा था यह हत्या का मामला पुलिस के लिए सरदर्द बनता जा रहा है इस मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन लोगों को पकड़कर पूछताछ की लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है ग्राम छिरिया सलेमपुर में मेन सड़क के किनारे महिला दुकान किये हुए थी जहाँ से रात दिन वाहनों का आवागमन रहता है लेकिन अगर सूत्रों की माने तो पुलिस इस मर्डर में हत्यारों के करीब पहुंच गई है लेकिन कोतवाल देवेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी सिर्फ जांच चल रही है जब इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा से बात की गई तो उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की जांच न कर ले तब तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा फिलहाल पुलिस ने जांच की बात कही है।

Leave a comment