कोंच-उरई । गुरुवार को दीपावली की पड़वा पर जुआरियों पर पुलिस का खासा फोकस रहा। विभिन्न इलाकों में तीन जुआ फड़ों पर छापा मार कर पुलिस ने चौदह जुआरियों को गिरफ्तार कर 13 जी एक्ट में कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक दरोगा राजीवकांत व वीरेन्द्रसिंह ने पुलिस बल के साथ मियांगंज इलाके में छापा मार कर पांच जुआरियों को पकड़ा जिनके पास से माल फड़ व जामा तलाशी में 5300 रुपये बरामद हुये। दूसरा छापा दरोगा सर्वेशकुमार व सुरेन्द्रसिंह ने कस्बे के तिलक नगर में मारा, यहां भी पांच जुआरी सरेआम जुआ खेलते पकड़े गये। माल फड़ व जामा तलाशी में 10420 रुपये बरामद हुये। तीसरा जुआ बड़ी माता मंदिर इलाके में पकड़ा गया जहां दरोगा राजीवकांत व सुरेन्द्रसिंह ने दबिश देकर चार जुआरी धर दबोचे। माल फड़ व जामा तलाशी में 11760 रुपये बरामद किये गये। सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जी एक्ट में कार्यवाही की गई है।

Leave a comment