कोंच-उरई । ग्राम सामी के पास रात में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात लगभग आठ बजे रामलखन पुत्र किसुनदयाल तथानारायण पुत्र ईसुरी निवासी कूंड़ा कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी जा रहे थे। जब उनकी बाइक सामी के पास पहुंची तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई और दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची ऐंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में दूसरी बाइक का सवार अवधेश पुत्र भागीरथ निवासी वरोदा का पैर बुरी तरह कुचल गया था, गंभीर हालत में उसे झांसी रेफर कर दिया गया।

 

Leave a comment