
कालपी-उरई । बीहड़ इलाके के बाशिंदों को कानून के प्रति जागरूक करने के लिये न्याय तथा राजस्व बिभाग ने संयुक्त रूप से महेबा व्लाक के ग्राम गुढाखास में नायब तहसीलदार भानु सिंह की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों को कानून के प्रावधानों और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्राइमरी पाठशाला के परिसर मे आयोजित इस शिविर को सम्बोधित करते हुए नायब तहसीलदार ने राष्ट्रीय पारिवारिक योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री सर्वहित बीमा योजना एवं राजस्व सम्बधी जानकारियों से अवगत कराया । राममोहन चतुर्वेदी ने दुर्घटना क्लेम के बारे में बताया । ग्राम प्रधान फुल्लन तथा मानसिंह, हीराचंद, रमाशंकर आदि ने प्रार्थना पत्र देकर गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग की । प्रधान ने विद्यालय के रास्ते मे अतिक्रमण को हटाने की भी माँग की । । शिविर में विशेषज्ञ के तौर पर पधारे बृजेश सिंह, कमलेश कुमार, अरविन्द कुमार पांडेय, वैभव कुमार, इरफान मंसूरी आदि ने सम्बोधित किया। शिविर मे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






Leave a comment