
कालपी-उरई । गौशाला में अवैध कब्जे की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है । शनिवार को तहसीलदार सालिकराम के साथ उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने स्थलीय निरीक्षण करके प्रभावी कदम उठाये। राजस्व बिभाग की टीम की दस्तक को देखकर अतिक्रमणकारियों मे खलबली मच गई ।
जिला गौशाला समिति कालपी के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने शिकायती पत्र प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया था कि कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर में स्थित समिति की प्राचीन गौशाला में मोहल्ले का ही एक व्यक्ति अवैध कब्जा किये है। फलस्वरूप गायों को बांधने में दिक्कत हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेकर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला तहसीलदार सालिकराम तथा राजस्व टीम को ले कर मौके पर पहुँचे । उन्होने कब्जा हटाने के कड़े निर्देश दिये ।






Leave a comment