
उरई । रविवार को माधौगढ़-गोहन रोड पर चितौरा स्टैंड के पास सामने अचानक एक जानवर के आ जाने से बाइक सवार लड़खड़ाकर गिर पड़ा जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
आज सबेरे ऊमरी निवासी प्रेम मोटर साइकिल से माधौगढ़ गोहन सड़क पर जा रहे थे तभी एक घोड़ा दौड़ते हुए सड़क पर आ गया । रफ़्तार त्तेज होने की वजह से प्रेम अपनी मोटर साइकिल सम्हाल नहीं पाये और गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पा कर मौके पर पहुँची पुलिस ने उन्हें माधौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जा कर भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है ।






Leave a comment