उरई | आटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर मौत हो गई ।
प्राप्त समाचार के मुताबिक संदी निवासी कल्लू (30वर्ष) पुत्र मुन्ना बसोर सुबह खेत पर पानी लगाने के लिए निकला था । दोपहर बाद उसके घर सूचना पहुँची कि कल्लू का शव संदी रजवाहा के आगे चमारी की ओर रेलवे लाइन पर पड़ा है । सूचना मिलते ही घर एवं परिवार के लोग वहाँ पहुँचे तो उसका क्षतविक्षत शव देख उनके होश उड़ गए । उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह बात परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे थे । उनकी दशा देख कर लोग भी भावुक हुए बिना नहीं रहे ।
बताया गया मृतक बेहद मिलनसार था । उसकी मौत की खबर फैलने पर उसके घर लोगों का जमावड़ा लग गया ।






Leave a comment