उरई । आटा थाना क्षेत्र के परासन में दबंग ने निरीह  अधेड़ , उसकी पत्नी और बहू को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक टीकाराम पुत्र कटोरा निवासी बारा का डेरा परासन का किसी बात को ले कर खेमचंद्र पुत्र भवानी से विवाद हो गया जिस पर खेमचंद्र ने टीकाराम पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया । टीकाराम की पत्नी ममता और छोटी बहू सुमन को भी चोटें आयीं । आटा पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर त्तीकाराम को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा ।

Leave a comment