उरई|। रविवार को जोल्हूपुर गांव में कमरे के अंदर उम्रदराज प्रेमी प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान प्रेमिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रेमी को नाजुक हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

कालपी थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव में नत्थू कुशवाहा (68वर्ष) का उसके  घर के सामने अकेले रह रही 40 वर्षीय महिला के साथ काफी समय से अंतरंग रिश्ते बने हुए थे । महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी रविवार को लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया जिसके बाद दोनों ग्लानि की वजह से डिप्रेशन में चले गए । नतीजतन दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसमें प्रेमिका की मृत्यु हो गई जबकि नाजुक हालत में नत्थू कुशवाहा को कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।

 

घटना की सूचना पाकर ज्ञान भारती पुलिस चौकी के प्रभारी  राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे । उन्होने  मृतका का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रेमिका दलित समुदाय की बताई गई है।

Leave a comment