उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर में प्रीति पत्नी गंगाचरण राठौर घर में जब अकेली थी तभी गाँव का छोटू पुत्र स्वामीराम घर में घुस आया और प्रीति को अकेली देख उसके ब्लाउज में रखे 30 हजार रुपये छीनने लगा । महिला के मना करने पर युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया । इस बीच उसके पति के आ जाने पर वह रुपये छीन कर भाग गया ।
पीड़िता द्वारा 100 नंबर डायल करने पर थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा और उपनिरीक्षक गोकुल सिंह फोर्स ले कर उसके यहाँ पहुँच गए । पुलिस ने लूट व छेड़खानी की धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर लिया है । उधर आरोपित का कहना है कि 2 महीने पहले वह और प्रीति बाहर एक ही जगह नौकरी करते थे जिसके दौरान उसका प्रीति से विवाद हो गया था । इसी रंजिश में उसने झूठा मुक़दमा लिखाया है । कुठौंद पुलिस के मुताबिक मामले की गहन छानबीन की जा रही है ।






Leave a comment