उरई । 5 दिन पहले कुठौंद में किराना की दुकान में हुई चोरी का मुक़दमा तक अभी दर्ज नहीं किया गया है । स्थानीय व्यापारी पुलिस के रवैये को ले कर बेहद खिन्न हैं ।
आरोप है कि कुठौंद पुलिस का अपराध नियंत्रण पर तो कोई ज़ोर नहीं है लेकिन मामले को रफ़ा दफा करने में वह महारत दिखा रही है । वावली में फ़ौजी के घर हुई चोरी, भदेख में 2 घरों में चोरी और चौथ में हुई चोरी का हश्र इसका नमूना है ।
पीड़ित सर्वेश शुक्ला ने पुलिस के रवैये पर निराशा प्रकट की । व्यापार मंडल अध्यक्ष रामआसरे ,कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता , पप्पू गुप्ता , हिमांचाल, कल्लू ,पवन , रामकुमार , अमित, भानु , मुरली और मिथलेश आदि व्यापारियों ने बताया कि पहले भी जो चोरियाँ हुई है कभी कार्रवाई नहीं हुई है ।






Leave a comment