
उरई । रामपुरा कोतवाली में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी की मेजबानी और उप जिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज सागर व पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरीश कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रधान , क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
बैठक में बुलाये गए रामपुरा , जगम्मनपुर और हुसेपुरा की मस्जिदों के इमाम और बाराबफात के जुलूस की आयोजन समितियों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं , सुझावों और तैयारियों से अवगत्त कराया । उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र के भाईचारे के अनुरूप सभी से त्यौहार को मिलजुल कर गरिमा और शांति के साथ मनाने की अपील की । प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने अकीदतमंदों को पुलिस के पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया । सभी वर्गों से एक दूसरे की भावनाओं और आस्था का सम्मान करने की अपील की ।
इस अवसर पर जगम्मनपुर चौकी इंचार्ज बृजेश यादव , सिद्धपुरा चौकी इंचार्ज अमर सिंह यादव और रामपुरा के हलका इंचार्ज सलमान अली भी उपस्थित थे ।






Leave a comment