जालौन-उरई । कुकरगाव रजवाहा ओवरफ्लो होने से कई एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है । किसानों की वुवाई का समय भी निकलता जा रहा है । एक दर्जन गांव के किसानों ने इसे ले कर  नहर विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है ।

नहर विभाग की उदासीनता के चलते ग्राम उरगाव, सिहारी पड़ैया, गडेरना, करनपुर, एदलपुर, पहाड़पुरा, अकोढ़ी आदि गांव के किसानों की कई एकड़ खेती जलमग्न हो गई । किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुकरगाव रजवाहा को ओवरफ्लो चलाने से यह समस्या आई है । कई किसानों ने तो अपनी खेती की वुवाई तक कर दी उन किसानो के भी खेत पानी से लबालबहैं । दोबारा  खेतो में पानी भर जाने से अब किसानों की वुवाई का भी समय निकलता जा रहा है जिसके कारण  किसान चिंतित हैं ।

 

 

Leave a comment