जालौन-उरई । नगर के मुख्य मार्गो पर गड्ढे होने से राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे है । फिर भी  नगरपालिका द्वारा कोई ध्यान न दिये जाने से नगरवासियों में रोष छाया हुआ है ।

देवनगर चौराहे से मोती मस्जिद के पास , तहसील गेट के सामने कालीमाता मंदिर के रास्ते के अलावा पानी कीटंकी ,सब्जी मंडी आदि सड़कों पर गड्ढों से न सिर्फ जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होती है  बल्कि उन गड्डो में राहगीर अपनी बाइक के साथ गिरकर चुटहिल तक हो रहे है । गौरतलब है कि इसी रास्ते में नगरपालिका कार्यालय है तथा तहसीलदार और एस डी एम कार्यालय भी है । फिर भी इन गड्डो को आज तक नगरपालिका द्वारा नही भरवाया गया। लोगों में स्थानीय प्रशासन तथा नगरपालिका के रवैये की उदासीनता को ले कर गहरा रोष व्याप्त है।

 

Leave a comment