उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर में शराब ठेका के पास 5 लोगों ने ससुराल आए एक दलित को घेर कर उससे गाली-गलौज की । वे लोग पीड़ित के एक रिश्तेदार को उससे बुलवाना चाह रहे थे । उनके इरादे खतरनाक थे । 2 दिन पहले हुई इस घटना को ले कर पीड़ित ने सोमवार को थाने में 5 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी ।

गोहन थाने के चाकी निवासी भूपेन्द्र कुमार की मदारीपुर ससुराल है । वे अपनी ससुराल आए थे और 10 नवम्बर को वहीं से दिल्ली जाने के लिए शाम 5 बजे स्टैंड पर शताब्दी बस का इंतज़ार कर रहे थे । इसी दौरान उनका एक रिश्तेदार मोटर साइकिल से आ कर खड़ा हो गया । दोनों बात कर रहे थे तभी शताब्दी बस रुकी और उसमें से कुछ लोग उतरे जो देखते उसके रिश्तेदार और उसे गालियाँ देने लगे । इसी बीच उन लोगों ने फोन करके कुछ और लोगों को बुला लिया । वे लोग गालियाँ सुनते सुनते जैसे तैसे मौके से खिसकने में कामयाब हो सके ।

अगले दिन 11 नवम्बर को जब वे सिरसाकलार की ओर जा रहे थे तभी देशी शराब के ठेके के पास उन्हे श्याम नरेश यादव , फिल्ले यादव , जीते यादव ,सत्येन्द्र यादव, लल्लन यादव  और भूपेन्द्र कुमार यादव ने उसे घेर लिया और कहा कि कल जो तुम्हारे साथ था वो कहाँ है जब उसने उनकी कोई जानकारी होने से मना किया तो वे उसे  जातिसूचक गाली देने लगे और मारने दौड़े । उसने किसी तरह अपने को बचाया । थानाध्यक्ष ने कहा कि जाँच कर कार्रवाई की जायेगी ।

 

 

 

 

Leave a comment