
कालपी-उरई । सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा.अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशन मे स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया । कोतवाल सुधाकर मिश्रा, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज मंसूर अंसारी ने सात वाहनों के चालान करके डेढ़ हजार रुपये समन शुल्क वसूल किये। चालको को हेल्मेट तथा सीटवेल्ट का उपयोग करने के लिये जागरूक किया। इसी प्रकार पुलिस टीमों ने घूम कर बैको तथा वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण करके भ्रमण किया।
प्राप्त खबर के मुताबिक सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा तथा उप निरीक्षक मंसूर अंसारी आदि ने बाईपास, फुल पावर चौराहा, टरननगंज बाजार, सर्राफा बाजार ,खोवा मंडी ,बस स्टॉप आदि स्थानों पर होटल , ढावों, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया ।इस दौरान जगह-जगह संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की । पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से अपराधी तत्वों में खलबली मच गई । यमुना नदी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गाम्बा मंदिर चौराहे पर पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग करके चालान किये तथा यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये । इसी प्रकार थाना आटा मे एस. ओ. आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व मे पुलिस दल ने इटौरा,आटा कस्बे आदि की बैंकों हाइवे रोड तथा टोल प्लाजा मे चैकिंग अभियान चलाया।






Leave a comment